Connect with us

राष्ट्रिय

ब्रिटेन के राजदूत ने Accepted islam धर्म, पत्नी संग पूरी की हज यात्रा

Published

on

यूके के एक राजदूत ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। इतना ही नहीं उनकी पहली हज यात्रा भी पूरी हो गई है। जिस शख्स की यहां बात हो रही है उनका नाम सिमन कोलिस है। वह सऊदी अरब में यूके के राजदूत हैं। वह रियाद में काम कर रहे थे। यूके का कोई सीनियर डिप्लोमेट पहली बार हज की यात्रा पर गया है। धर्म परिवर्तन के बाद सिमन को सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। सिमन के धर्म परिवर्तन और हज यात्रा के बारे में लोगों को उनके ट्विटर अकाउंट से ही पता लगा था। सिमन 60 साल के हैं और अंग्रेजी के साथ-साथ अच्छे से अरबी भी बोल लेते हैं। ट्विटर पर सिमन ने लिखा था, ‘ईश्वर आपका भला करे। मैंने 30 साल तक मुस्लिम लोगों के बीच रहने और हुदा (पत्नी) से शादी के बाद इस्लाम कबूल लिया है।’ ट्विटर पर उन्होंने अपनी पत्नी हुदा की फोटो भी पोस्ट की है। उन्होंने संदेश अरबी भाषा में ही लिखा था। उन्होंने 12 सितंबर को इस्लाम कबूलने की जानकारी सार्वजनिक की थी।
हालांकि, उनसे पहले उनकी फोटो को फौजिया अल-बकर ने पोस्ट कर दी थी। वह सऊदी की एक समाज सेविका हैं। उन्होंने लिखा था, ‘हज की यात्रा करने वाले ब्रिटेन के पहले राजदूत अपनी पत्नी हुदा के साथ। उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है।’ अंग्रेजी वेबसाइट टेलिग्राफ के मुताबिक, वह ब्रिटेन के पहले एंबेसडर हैं जो हज की यात्रा पर गए हैं। इससे पहले भी कई राजदूतों ने इस्लाम कबूला है लेकिन किसी ने अबतक हज की यात्रा नहीं की थी।
    أول سفير بريطاني للمملكة يؤدي فريضة الحج بعد اسلامه:سيمون كوليز مع زوجته السيدة هدي في مكة. الحمدلله pic.twitter.com/Gk3323d3ce
    — فوزية البكر (@fawziah1) September 12, 2016
    @HMASimonCollis @fawziah1
    Masha’Allah
    Now you are like a newborn with no sins. May Allah bless you & accept you
    Remember us in your prayers
    — Gihan (@Gihanovich) September 14, 2016
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *