Connect with us

राष्ट्रिय

Accepted islam : समाजवादी नेता ममता ने कबूला इस्लाम, बनी सबा

Published

on

राजनीती क्या न कराये, ये राजनीती ऐसी चीज है कि इसमें जितने के लिए लोग कुछ भी कर सकते है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो आपको अचंभित करेगा। विदित हो कि बरेली जिले के नगर पंचायत सिरौली की चेयरमैन ममता पांडे ने हिन्दू धर्म त्याग कर इस्लाम मजहब अपना लिया है। आपको बता दें कि ममता पांडे समाजवादी पार्टी की नेता है। उन्होंने अपना नाम भी परिवर्तित कर लिया। उन्होंने अपना नाम सबा खान रख लिया है।
अपने मजहब परिवर्तन की जानकारी उन्होंने खुद दी। सबा खान उर्फ़ ममता पांडे ने एक वीडियो जारी किया और जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि ये बड़ा फैसला उन्होंने अपने परिवार की उत्पीड़न से तंग आकर लिया। ममता पांच वर्ष पहले सिरौली से नगर पंचायत चेयरमैन चुनी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरमैन बनने के बाद से ही पति उनको प्रताड़ित कर रहा है। ममता ने बताया कि चेयरमेन बनने के साथ ही पति ने उन पर अनैतिक कार्य करने को लेकर दबाव डालना शुरू कर दिया था। जिसके चलते उन्होंने अपना ससुराल भी छोड़ दिया।
ममता का कहना है कि इन कामों में पति के परिजनों ने भी जमकर दबाव डाला। ममता ने बताया कि बीते कई महीने से वो किराये के मकान में अलग रह रही है। ऐसे में उन्होंने अब इस्लाम मज़हब कबूल किया है। समाजवादी पार्टी में कद्दावर नेता के तौर पर पहचाने जाने वाली ममता अपने ससुराल वालों के जुल्मों के आगे टूट गई। किसी भी मसले का हल धर्म परिवर्तन नहीं हो सकता और शायद ममता पांडेय ये नहीं जानती कि इस मजहब में महिलाओ की आजादी पर कितने सवाल खड़े किये जाते है।
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *