Connect with us

राष्ट्रिय

5 साल की बच्ची से रेप कर लहूलुहान छोड़ा, दरिंदा आरोपी विजय गिरफ्तार

Published

on

SD24 News Network Network : Box of Knowledge
SD24 News Network
5 साल की बच्ची से रेप कर लहूलुहान छोड़ा, दरिंदा आरोपी विजय गिरफ्तार
जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर एक युवक पांच वर्षीया मासूम बालिका को बहला -फुसला कर अपने नलकूप पर लेकर गया। युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकला। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई । इस पर पुलिस ने नामजद युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।




जहानागंज क्षेत्र के एक गांव की पांच साल की मासूम बच्ची शनिवार को दोपहर में अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच गांव का 25 वर्षीय युवक उसे अपने साथ लेकर गांव से बाहर नलकूप पर गया। युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसे लहू-लुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। काफी समय तक बच्ची का पता न चलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। गांव से बाहर नलकूप पर वह अचेत मिली। बालिका ने होश में आने पर पूरी घटना बताई। इस पर पीड़िता की मां ने जहानागंज थाने में नामजद तहरीर दी। नामजद आरोपी ने पीड़िता की बड़ी बहन के साथ भी दो वर्ष पूर्व दुष्कर्म किया था। स्थानीय लोगों के बीच -बचाव पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।




जहानागंज थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी विजय यादव पुत्र धम्मर उर्फ धर्मराज को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता बच्ची को सीएचसी जहानागंज में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। लॉक डाउन की वजह से उसका मेडिकल परीक्षण नहीं हो पाया। अब सोमवार को पीड़िता बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा।


Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *