Connect with us

राष्ट्रिय

मैनपुरी में दिनदहाड़े पति-पत्नी को गोली से भून डाला

Published

on

SD24 News Network Network : Box of Knowledge
SD24 News Network
मैनपुरी में दिनदहाड़े पति-पत्नी को गोली से भून डाला
फतेहाबाद-बाह मार्ग पर बिलौनी मोड़ के पास सोमवार की रात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को रोक लिया। बिना कुछ बोले सीधे गोली चला दी। गोली युवक के सीने पर लगी। वह मौके ही गिर पड़ा। पत्नी ने शोर मचाया तो बदमाश भाग गए। शोर सुनकर ग्रामीण आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भेजा। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है। बदमाश कौन थे। हमला क्यों बोला। इन सवालों के फिलहाल जवाब नहीं मिले हैं।




गांव हार का पुरा सांकुरी निवासी कोमल सिंह उर्फ दलवीर अपनी पत्नी बेबी को डॉक्टर को दिखाने गया था। दवा दिलाकर वापस लौटते समय घटना हुई। बिलौनी मोड़ के पास एक बाइक पर आए तीन बदमाश अचानक दंपति के बराबर में आ गए। एक बदमाश ने उनकी बाइक में लात मार दी। पति-पत्नी गिर पड़े। वे कुछ समझ पाते इससे पहले एक बदमाश ने तमंचा निकाला और गोली चला दी। गोली कोमल सिंह के सीने पर लगी। बेबी के होश उड़ गए। उसने चीखना शुरू कर दिया। बदमाश भाग गए। कुछ ग्रामीण आ गए। पुलिस को सूचना दी। सीओ फतेहाबाद विकास जयसवाल मौके पर पहुंचे। घायल कोमल सिंह को अस्पताल भेजा।




सीओ विकास जयसवाल ने बताया कि घटना की वजह समझ नहीं आ रही है। बदमाश आए बिना लूट का प्रयास करे सीधे गोली मार दी। गोली भी सीने पर लगी। इससे ऐसा लगता है कि उनका मकसद हत्या का था। कोमल सिंह की किसी से रंजिश तो नहीं। उसकी हत्या से किसे क्या फायदा होगा। इन सवालों के जवाब कोमल सिंह से बातचीत के बाद ही मिलेंगे। फिलहाल वह इस हालत में नहीं है कि पुलिस के सवालों के जवाब दे सके। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *