Connect with us

राष्ट्रिय

बस से लखनऊ पहुंचेंगे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

Published

on

SD24 News Network Network : Box of Knowledge
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कल लेंगे चार्ज, स्वागत की तैयारी जोरों पर
और बस से आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष
संघर्षों से निकला हुआ नेता चाहे जहां पहुंच जाए लेकिन उसका खाटीपन बचा रहता है। यही उसकी राजनीतिक पूंजी होती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उसके उम्दा उदाहरण हैं। सूत्रों का कहना है कि जब कांग्रेस अध्यक्ष पद की घोषणा हुई तो अजय कुमार लल्लू अपने क्षेत्र में लोगों के बीच थे। कल वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का चार्ज लेंगे। यह अक्सर होता है कि अपने प्रथम आगमन पर नेता पूरे तड़क-भड़क के साथ आते हैं, इन सारे दिखावों से इतर कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बस से लखनऊ आएंगे। सूत्रों का कहना है कि पॉलिटेक्निक चौराहे पर लखनऊ में उनका पहला स्वागत होगा। वहां से कार्यकर्ता अपने नए अध्यक्ष के साथ कांग्रेस कार्यालय आएंगे।
स्वागत की तैयारी तेज, आम कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं लखनऊ
जब एक साधारण सा कार्यकर्ता प्रदेश का मुखिया बने तो आम कार्यकर्ताओं में उत्साह होना लाज़िम है। आलम यह है कि प्रदेश के कोने कोने से कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं का हुजूम आज देर रात या तड़के सुबह लखनऊ पहुंच रहा है। 
गांधी-अम्बेडकर-पटेल की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
सूत्रों का कहना है कि 11 अक्टूबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच में तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंचेंग़े, वहाँ से GPO होकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।
जीपीओ पर बाबासाहेब अम्बेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण का भी कार्यक्रम रखा गया है।

Loading…


Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *