Connect with us

Current Affairs

कौन है रेहाना ? रेहाना मुस्लिम है ? जानिए पूरा सच #Rihanna #Farmer #Support

Published

on

कौन है रेहाना ? रेहाना मुस्लिम है ? जानिए पूरा सच #Rihanna #Farmer #Support

कौन है रेहाना ? रेहाना मुस्लिम है ? जानिए पूरा सच #Rihanna #Farmer #Support


किसान  आंदोलन  पर  एक  ट्वीट  के  बाद  पॉप  स्टार  रिहाना  चर्चा  में  हैं,  उनके  एक  ट्वीट  के  बाद  इंटरनेशनल  सेलेब्रिटी  लगातार  किसान  आंदोलन  को  लेकर  अपनी  राय  रख  रहे  हैं।  लगातार  बड़े  सेलेब्स  किसानों  के  समर्थन  में  अपनी  आवाज  उठा  रहे  हैं।  रिहाना  लगातार  इंटरनेट  पर  सर्च  में  बनी  हुईं  हैं  लोग  इंटरनेट  पर  तलाश  रहे  हैं  कि  आखिरकार  रिहाना  है  कौन।  आईए  जानते  हैं  आखिर  कौन  है  किसान  आंदोलन  पर  सवाल  उठाने  वालीं  रिहाना  कौन  है।  
कौन है रेहाना ? रेहाना मुस्लिम है ? जानिए पूरा सच #Rihanna #Farmer #Support
पॉप  स्टार  रिहाना  के  लिए  इंडिया  में  भी  फैंस  की  कमी  नही
रिहाना  का  पूरा  नाम  रोबीन  रिहाना  फेंटी  है।  वह  एक  बारबेडियन  पॉप  स्टार,  मॉडल  और  बिजनेसवूमेन  हैं।  2005  में  रिहाना  ने  अपना  पहला  स्टूडियो  एल्बम  म्यूजिक  ऑफ  द  सन  रिलीज  किया  जो  बिलबोर्ड  200  के  चार्ट  के  टॉप  टेन  में  पहुंचा  था।  इंटरनेशनल  पॉप  स्टार  रिहाना  के  इंडिया  में  भी  फैंस  की  कमी  नहीं  है।  2019  में  फोब्र्स  ने  रिहाना  को  सबसे  धनी  म्यूजिशियन  बताया  था।  ट्विटर  पर  दुनिया  में  सबसे  ज्यादा  फॉलो  किए  जाने  वाले  लोगों  में  रिहाना  100  मिलियन  फॉलोवर्स  के  साथ  चौथे  नंबर  पर  हैं।  
कौन है रेहाना ? रेहाना मुस्लिम है ? जानिए पूरा सच #Rihanna #Farmer #Support
एक  मैगजीन  से  बातचीत  में  एक  बार  उन्होंने  बताया  था  कि  वह  ईसाई  हैं  और  बचपन  से  इसी  धर्म  को  फॉलो  करती  हैं।  जब  वो  सात  साल  की  थीं  तब  उन्होंने  पहली  बार  व्रत  रखा  था  और  प्रार्थना  की  थी।  ये  मैंने  खुद  किया  था  क्योंकि  मुझे  न्यूयॉर्क  जाना  था।  मुझे  पता  था  कि  ये  एक  त्याग  है  जो  मुझे  करना  है  ताकि  मैं  जहां  पहुंचना  चाहती  हूं  वहां  जा  सकूं।  रिहाना  ने  लव  द  वे  यू  लाई,  डोन्ट  स्टॉप  द  म्युजिक,  और  अम्ब्रैला  जैसे  कई  बड़े  हिट्स  दिए  हैं।  सिंगर  के  अलावा  रिहाना  एक्ट्रेस  भी  हैं।  वो  हॉलीवुड  फिल्म  बैटलशिप  जैसी  कई  हिट  फिल्मों  में  अपनी  अदाकारी  का  जलवा  बिखैर  चुकी  है।
कौन है रेहाना ? रेहाना मुस्लिम है ? जानिए पूरा सच #Rihanna #Farmer #Support
सिंगर  रिहाना  का  विवादों  से  भी  गहरा  नाता  रहा  है।  सिंगर  को  कई  मौकों  पर  पब्लिक  में  ही  वीड  लेते  हुए  देखा  गया  है।  वे  सोशल  मीडिया  पर  खुद  भी  कबूल  कर  चुकी  है  कि  वह  मरिजुआना  का  सेवन  करती  हैं।  कई  साल  पहले  म्यूजिक  फेस्टिवल  में  भी  रिहाना  एक  ऐसा  फोटो  वायरल  रहा  था  जहां  पर  वे  अपने  बॉडीगार्ड  के  सिर  पर  कुछ  सफेद  पाउडर  रख  रही  थीं।  उस  समय  उसे  कोकीन  बताया  गया  था  लेकिन  सिंगर  ने  इसे  खारिज  कर  दिया  था।  
कौन है रेहाना ? रेहाना मुस्लिम है ? जानिए पूरा सच #Rihanna #Farmer #Support
पॉप  म्यूज़िक  इंडस्ट्री  में  रिहाना  की  शुरुआत  ही  काफी  धमाकेदार  रही।  बचपन  से  मडोना,  बॉब  मारले  और  जैनेट  जैक्सन  जैसे  सितारों  को  देखकर  बड़ी  हुईं  रिहाना  ने  अपना  पहला  अलबम  म्यूजिक  ऑफ  द  सन  और  अ  गर्ल  लाइक  मी  साल  2005  में  रिकॉर्ड  किए।  कैरिबियाई  म्यूजिकसे  प्रभावित  ये  दोनों  अलबम  बिलबॉर्ड  200  चार्ट  के  टॉप  टेन  लिस्ट  में  शामिल  हुए।  
कौन है रेहाना ? रेहाना मुस्लिम है ? जानिए पूरा सच #Rihanna #Farmer #Support
अंतरराष्ट्रीय  पॉप  स्टार  रिहाना  ने  मंगलवार  को  किसान  आंदोलन  को  समर्थन  देते  हुए  ट्वीट  किया।  इसके  साथ  ही  उन्होंने  प्रदर्शन  स्थल  पर  इंटरनेट  बंद  करने  की  आलोचना  की।  रिहाना  (32)  विश्व  स्तर  की  पहली  स्टार  हैं  जिन्होंने  किसान  आंदोलन  को  समर्थन  दिया  है।  उन्होंने  सीएनएन  के  एक  लेख  के  साथ  ट्वीट  किया,  हम  इसके  बारे  में  बात  क्यों  नहीं  कर  रहे  हैं?  हैशटैग  किसान  आंदोलन।  रिहाना  के  ट्विटर  पर  दस  करोड़  फॉलोवर  हैं  और  उनके  इस  ट्वीट  को  एक  घंटे  में  हजारों  लोगों  ने  रीट्वीट  किया।  यह  कोई  पहला  मौका  नहीं  है  जब  रिहाना  ने  ऐसे  किसी  मुद्दे  पर  सोशल  मीडिया  पर  लिखा  हो  वो  पहले  भी  ऐसे  मुद्दों  को  उठाती  रहीं  हैं।  हाल  ही  में  रिहाना  ने  म्यांमार  में  सेना  के  कब्जे  को  लेकर  भी  ट्वीट  किया  था।
Continue Reading
Advertisement
1 Comment

1 Comment

  1. Rastrear Teléfono Celular

    February 9, 2024 at 10:11 pm

    El software de monitoreo de teléfonos móviles CellSpy es una herramienta muy segura y completa, es la mejor opción para un monitoreo efectivo de teléfonos móviles. La aplicación puede monitorear varios tipos de mensajes, como SMS, correo electrónico y aplicaciones de chat de mensajería instantánea como Snapchat, Facebook, Viber y Skype. Puede ver todo el contenido del dispositivo de destino: ubicación GPS, fotos, videos e historial de navegación, entrada de teclado, etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *