Connect with us

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र आगामी विधानसभा चुनाव् बैलेट पेपर से कराने की मांग

Published

on

SD24 News Network Network : Box of Knowledge
नागपूर : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया [खोब्रागडे] आगामी विधानसभा चुनाओ महाराष्ट्र में अन्य दलों के साथ बहुजन मोर्चा तयार करके १०० से भी अधिक सीटोपर चुनाव लडेगी I पार्टी की नागपुर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील रामटेके ने यह जानकारी दी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बैलंट पेपर से करायी जावें ऐसी मांग रामटेके ने निर्वाचन आयोग से की है.
आर.पी.आय [खोब्रागडे ] का पंजीयन विगत ४० वर्षों से वि.बैरिस्टर राजाभाउ खोब्रागडे के हयात से हैI हमारी पार्टी के छग, म.प्र.महाराष्ट्र , उ.प्र.तामिलनाडू, आंधा आदि राज्यों में विधायक एवं सांसद चूने जा चूके है। रामटेके ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से करायी जावें। उन्होने कहा कि महाराष्ट्र के अन्य समान विचारधारा व छोटे छोटे दलो को मिलाकर एक मोर्चा तैयार किया जायेगा।
रामटेके ने पृथक विदर्भ की पुन : पुरजोर मांग की है। यु.पी.ए. सम्मान जनग समझौता करनेपर विचार किया जायेगा। कार्यकारिणीने निर्णय लिया कि दलितो, आदिवासियों को सत्ता पक्ष द्वारा पर्याप्त प्रतीनीधीत्व नहीं दिया जा रहा है। महाराष्ट्र मे किसानो का कर्ज पूरी तरह से माफ नही हो पाया हैI नही उन्हे लोन मिल रहा है। उन्हे कर्ज माफ कराकर लोन देने की मांग की हैl बेरोजगारी की समस्या जसी की तसी हैI
परिषदमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील रामटेके, अतिरिक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सेवक गजभिये, सुरेश खापर्डे, राष्ट्रीय महामंत्री. तुलजी पगारे, विदर्भ अध्यक्ष सुधाकर घायवण, प्रदेश महामंत्री, रमेश रामटेके, कैलाश पाटील, रावसाहेब ढेपे, ज्योति खोब्रागडे, सपना प्रधान, नागपूर प्रदेश अध्यक्ष मोरेश्वर मेश्राम, पराग खोब्रागडे, बबन रामटेके, नागपुर अध्यक्ष अशोक भिवगडे, पुंडलीकराव गोडे, भिमराव ढोके, गोपाल पाटील आदी शामिल थे|

SD24 News Network Network : Box of Knowledge

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *