Uncategorized
24 घंटे में 3 मुस्लिम विधायक भाजपा में शामिल
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को फिर से एक बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक मुनीरुल इस्लाम ने बुधवार को भाजपा में प्रवेश किया। मुनीरुल इस्लाम, तृणमूल कांग्रेस नेता गदाधर हाजरा, मोहम्मद आसिफ इकबाल और निमाई दास भी भाजपा में शामिल हुए।
लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में मिली सफलता के बाद, भाजपा ने ममता बनर्जी झटका देना शुरू कर दिया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपना राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया है और तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को पार्टी में लाने की कोशिश शुरू कर दी है।
ममता बनर्जी के करीब के नेता समझे जाने वाले मुकुल रॉय के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के विधायक को अपनी ओर खींचने का प्रयास भाजपा ने शुरू किया है। कल ही तृणमूल कांग्रेस विधायक सुभ्रांशु रॉय, तुष्क्रांति भट्टाचार्य सहित ५० नगरसेवकों ने भाजपा में प्रवेश किया है।
Continue Reading