Current Affairs
भगवान को खुश करने के लिए माँ ने दी अपने 8 वर्षीय बालक की बलि ।।
अशोकनगर। सनसनीखेज घटनाक्रम हुआ है। एक महिला शनिवार सुबह 11:00 बजे शहर की 70 फीट मेन रोड पर आई, उसने अपने 8 महीने के मासूम बेटे को सड़क पर लिटाया और कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। पता चला है कि उसने बकरी की जगह अपने बेटे की बलि दे दी है। महिला यूट्यूब पर एक तांत्रिक की फॉलोअर है। पुलिस ने महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त मानते हुए अस्पताल में भर्ती किया है।
पुलिस ने बताया कि महिला रश्मि पत्नी लक्ष्मण लोधी एक तांत्रिक से प्रभावित है और उनके प्रवचन यू-ट्यूब पर सुनती थी। की शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ इंदौर में रहती थी।
ढाई महीने पहले बेटे यशराज के साथ मायके चुरारी आई थी, जहां अपनी मां और बहनों के साथ रह रही थी। शनिवार को 11:00 बजे महिला से अपने बेटे को लेकर 70 फुट मेन रोड पर गई और 8 माह के मासूम इकलौते बेटे को सड़क पर लेटा दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी।
रश्मि की छोटी बहन रोशनी ने बताया कि घटना के बाद रश्मि चिल्लाते हुए वापस आई और कहने लगी के बकरा काट दिया। जब मैं बाहर गई तो यशराज खून से लथपथ था। उसे उठाकर अंदर लाई और उससे पूछा ये क्या किया तो कहने लगी जिसका बकरा था उसने ले लिया। इसके बाद मैंने आंगनबाड़ी में काम करने वाली मेरी मां लाडकुंवर को बताया जो दोपहर को उसे चंदेरी अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
Rastrear Celular
February 9, 2024 at 11:12 pm
Keyloggers são atualmente a forma mais popular de software de rastreamento, eles são usados para obter os caracteres inseridos no teclado. Incluindo termos de pesquisa inseridos em mecanismos de pesquisa, mensagens de e – Mail enviadas e conteúdo de bate – Papo, etc.