Connect with us

राष्ट्रिय

राजेश अपनी नाबालिग बेटी को धमकाकर 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म…….

Published

on

SD24 News Network Network : Box of Knowledge
SD24 News Network
कोतवाली थाना क्षेत्र में 14 साल की सगी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता राजेश (बदला हुआ नाम) बेटी के साथ तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। शनिवार सुबह 9 बजे पिता ने जब बेटी के साथ घर में ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो बेटी ने 100 डायल पर कॉल कर इस घटना की सूचना दी।


कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अाराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाने के एसआई अशोक बघेल ने बताया सिल्लौट गांव का पिता अपनी ही पुत्री से तीन साल पहले से दुष्कर्म कर रहा था। 23 अप्रैल को जब पुत्री मां के साथ महुआ बीनने गई थी, उस दौरान भी पिता ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
पुत्री की मां ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था, लेकिन बदनामी के डर से पुलिस को सूचना नहीं दी। 25 अप्रैल को जब घर पर कोई नहीं था, तो पिता ने पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद सूचना 100 डायल को दी। पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया इस मामले की विवेचना खेड़ी चौकी प्रभारी संगीता उइके कर रही हैं। (साभार भास्कर)


Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version