SD24 News Network
लूट का दौर चल रहा है, देश कमजोर हो रहा है, जानिए चार बड़े कारण
किन लोगों के कमजोर होने से ये देश कमजोर हुआ ? हम सभी सुनते आ रहे हैं कि जब से इस देश में अंग्रेज आए इस देश में लूट शुरू हुई, लेकिन अंग्रेजों के जाने के बाद 1947 से तो देश में बेहिसाब तरीके से लूट हुई।
आज तक लूट का जो दौर चल रहा है उससे देश कमजोर हुआ है।अगर देश कमजोर हुआ है, तो जाहिर सी बात है की देश के लोग भी कमजोर हुए। जो लोग इस निरंतर लूट से कमजोर हुए हैं उनकी पहचान करना बहुत जरूरी है।
आइए देखते हैं पिछले 70 साल में कौन कौन कमजोर हुए ???
1- क्या ब्राह्मण कमजोर हुआ ?
2- क्या ठाकुर कमजोर हुआ ?
3- क्या जैनी मारवाड़ी कमजोर हुआ ?
4- क्या अहीर जाट गुर्जर कापुर रेड्डी मराठा जैसे कृषि और पशुपालन से जुड़े बड़े कबीले कमजोर हुए ?
5-क्या दलित वर्ग की राजनीति करने वाले उत्तर भारत के चमार/जाटव और पासी/दुसाध व पश्चिमी भारत में महार कमजोर हुए ?
इनके अलावा जो जातियां बचती हैं, उनके अलावा आदिवासी और पसमांदा मुसलमान कमजोर ही हुआ !!! बड़ी बात यह है कि आज कमजोर हुई इन जातियों के पुरखों ने ही इस देश को सोने की चिड़िया बनाया था।
इनके कमजोर होने के आर्थिक,सामाजिक और राजनीतिक #कारण हैं, जिस का विश्लेषण अपने आप में एक बहुत लंबा विषय है ,लेकिन वर्तमान में इनकी सबसे बड़ी समस्या इनके पास सामाजिक एवं राजनीतिक भाषा का ना होना है।
सामाजिक एवं राजनीतिक भाषा ना होने के कारण यह वर्ग अपने मुद्दों को लेकर मुखर नहीं है और इसका निरंतर पतन हो रहा है।
-लेखक विकास राठौर, आगरा उत्तर प्रदेश, राजनैतिक विश्लेषक