देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है. रविवार को देश में 2 लाख 22 हजार 704 लोग पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले 15 अप्रैल को इतने कम मामले आए थे। तब 2.16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं, पिछले 24 घंटे में 4,452 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि 3 लाख 2 हजार 83 लोग भी संक्रमण को मात दे चुके हैं।
वहीं, देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 3 लाख को पार कर गई है. संक्रमण से पहली मौत पिछले साल 13 मार्च को हुई थी। 14 महीने 10 दिन बाद मरने वालों की संख्या 3 लाख हो गई है। इस महामारी से अब तक कुल 3 लाख 3 हजार 751 लोगों की जान जा चुकी है.
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.22 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.02 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,452
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.67 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.37 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.03 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 27.16 लाख
मौत का सिलसिला थम नहीं रहा
देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होने के बावजूद मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है. मई में रोजाना औसतन 3,500 मौतें हुई हैं। ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। दुनिया के सिर्फ दो अन्य देशों में ही दो अन्य देशों में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में संक्रमण से अब तक 6 लाख 4.48 लाख मौतें हो चुकी हैं।
एक महीने से भी कम समय में एक लाख मौतें
देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में करीब साढ़े छह महीने लग गए। इसे एक से दो लाख होने में 7 महीने से भी कम समय लगा। वहीं, एक महीने से भी कम समय में 2 से 3 लाख मौतें हुईं।
19 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। पिछले लॉकडाउन की तरह कड़े प्रतिबंध हैं।
13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है. यानी यहां पाबंदियां हैं, लेकिन छूट भी हैं. इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
गोवा सरकार ने कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है. मुख्यमंत्री ने बताया कि 12वीं की परीक्षा पर अगले 2 दिनों में फैसला लिया जाएगा.
योग गुरु बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि आयुर्वेद के डेयरी व्यवसाय के सीईओ सुनील बंसल (57) का कोरोना से निधन हो गया है। 19 मई को उनका निधन हो गया।
महाराष्ट्र : रविवार को 26,672 लोग संक्रमित पाए गए। 29,177 लोग ठीक हुए और 1320 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 55.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 51.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 88,894 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 3.48 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।