कुरआन दूसरे धर्म को बदनाम करने की नहीं सम्मान करने की नसीहत करता हैं – CM प्रमोद सावंत गोवा

SD24 News Network Network : Box of Knowledge
पणजी: बीजेपी शासित गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि वो कुरान का हिंदी अनुवाद पढ़ रहे हैं, जो उन्हें गिफ्ट मिला है। उन्होंने रविवार देर शाम अपने विधानसभा क्षेत्र सनक्लिम में आयोजोति ईद-ए-मिलाद समारोह में ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि कुरान में क्या लिखा गया है? मुझे इसे पढ़ने की उत्सुकता थी। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपने एक परिचित से पवित्र किताब कुरान की हिंदी प्रति देने को कहा था।
गोवा के सीएम न कहा कि मैंने अभी तक कुरान पूरी तरह पढ़ी है, बस कुछ अध्याय पढ़े हैं। मैंने बाइबल के भी कुछ अध्ययाय भी पढ़ें हैं। मैं बाइबल भी पढ़ने की कोशिश कर रहा हूं। भगवतगीता में पहले ही पढ़ चुका हूं।
‘दूसरे धर्म को नहीं करती बदनाम’
प्रमोद सावंत ने कहा कि न तो गीता, न ही कुरान और न ही बाइबल किसी भी दूसरे धर्म को बदनाम करने की बात नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि कुरान में मनुष्यों को सभी प्रजातियों में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कुरान कहता है कि हमारा धर्म सबसे बेहतर है, लेकिन यह भी जोड़ता है कि अन्य धर्मों का भी सम्मान किया जाना चाहिए। न तो कुरान, न ही बाइबिल और न ही भगवद गीता कहती है कि अन्य धर्मों को बदनाम करो।
‘भेदभाव में विश्नास नहीं’
गोवा के सीएम ने कहा कि उनकी सरकार भेदभाव में विश्वास नहीं रखती। सभी योजनाएं नागरिकों के लिए हैं। यहां सभी योजनाएं सभी के लिए खुली हैं। गोवा एकमात्र एसा राज्य है, जिसके पास समान नागरिक संहिता है। कुछ अन्य राज्य भी इसे लागू करना चाहते हैं। गोवा को गोवा धार्मिक सहिष्णुता और सभी को समान अधिकारों के लिए जाना जाता है। ये सभी महिलाओं और पुरुषों के लिए एकसमान है।

Loading…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *