ऐसा कौन सा शहर है जहां लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को शेयर करती हैं?

What is the city where girls share their boyfriends

SD24 News Network – ऐसा कौन सा शहर है जहां लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को शेयर करती हैं?

लड़कियों ने लड़के के लिए लड़ते हुए तो देखा ही होगा कि कैसे वो लड़के पर अपना अधिकार जमा लेती हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि दो लड़कियां एक ही बॉयफ्रेंड को शेयर करती हैं। दुनिया में देखने को कई अजीबो-गरीब चीजें देखने को मिलती हैं। कोई अपनी शक्ल और अपनी संस्कृति को लेकर चर्चा का विषय बन जाता है। आज हम आपको एक ऐसी संस्कृति के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। जगह है दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग में स्थित डोंगगुआन शहर, जहां की संस्कृति बेहद अजीब है।
दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में स्थित डोंगुआन शहर आजकल अपनी अनूठी संस्कृति के कारण पूरी दुनिया में चर्चा में है। कहा जाता है कि इस शहर में लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को शेयर करने से नहीं कतराती हैं, बल्कि वे अपने प्रेमी को ज्यादा से ज्यादा गर्लफ्रेंड बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करती हैं और इसके लिए उनकी आर्थिक मदद भी करती हैं. डोंगगुआन का हर नागरिक इस अनूठी संस्कृति को अपना रहा है। यहां एक युवक की तीन या इससे ज्यादा गर्लफ्रेंड हैं और यह बात जगजाहिर है।
चीन के पीपल्स डेली ऑनलाइन में प्रकाशित एक विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार, एक युवक के लिए तीन या अधिक गर्लफ्रेंड्स होना आम बात है। इतना ही नहीं, नौकरी खोजने की तुलना में प्रेमिका को ढूंढना आसान है। जो पुरुष कारखानों में काम करते हैं जहां महिलाओं की संख्या अधिक होती है, वे एक के बाद एक कई गर्लफ्रेंड बनाते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियां भी पुरुषों से दोस्ती करने में दिलचस्पी लेती हैं। कोई भी लड़की अपने पार्टनर को आसानी से अपने दोस्त के साथ शेयर कर देती है। सिचुआन प्रांत के एक युवक ने बताया कि डोंगुआन में महिलाओं की संख्या पुरुषों से दोगुनी से भी ज्यादा है. उनके पास अच्छा पैसा है। यहां लड़कियों की दिलचस्पी पैसे से नहीं पुरुषों में होती है। वह अब बेरोजगार है और उसका सारा खर्च उसकी प्रेमिका वहन करती है। दरअसल, इस शहर में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े उत्पाद बनाए जाते हैं, जिनमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं के काम को ज्यादा महत्व दिया जाता है. ऐसे में पुरुषों के पास काम करने के लिए कम जगह होती है। कई पुरुषों को बेरोजगार भी रहना पड़ता है। खाली समय होने के कारण पुरुष आसानी से महिलाओं के लिए समय निकाल लेते हैं। उनके पास महिलाओं के साथ बिताने के लिए काफी समय है। लड़कियां भी पुरुषों से दोस्ती करने के लिए काफी एक्साइटेड होती हैं। कोई भी लड़की अपने पार्टनर को आसानी से अपने दोस्त के साथ शेयर कर देती है। कहा जाता है कि यहां नौकरी से ज्यादा आसानी से गर्लफ्रेंड मिल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *